The Impact Player Debate: Why the BCCI decided to keep the Impact Player rule until 2027 despite player criticism.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय और व्यावसायिक रूप से सफल टी20 क्रिकेट लीग है। हर सीज़न के साथ इसमें नए प्रयोग किए जाते हैं ताकि खेल को और अधिक रोमांचक, प्रतिस्पर्धी और दर्शकों के लिए आकर्षक बनाया जा सके। इन्हीं प्रयोगों में से एक है “इम्पैक्ट प्लेयर नियम”, जिसे 2023 सीज़न में पहली बार लागू किया गया था।हालांकि इस नियम को लागू करने के पीछे बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) का उद्देश्य खेल में रणनीतिक विविधता और मनोरंजन को बढ़ाना था, लेकिन इसके लागू होने के बाद से ही खिलाड़ियों, कोचों और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच इसको लेकर बहस छिड़ गई। कई खिलाड़ियों ने इसे क्रिकेट की पारंपरिक संरचना के खिलाफ बताया, जबकि कुछ ने इसे खेल के विकास की दिशा में एक जरूरी कदम माना।इन विरोधाभासी प्रतिक्रियाओं के बावजूद, बीसीसीआई ने हाल ही में यह निर्णय लिया कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम को 2027 तक जारी रखा जाएगा। यह निर्णय केवल खेल के तकनीकी पहलुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे आर्थिक, रणनीतिक, दर्शक-आधारित और दीर्घकालिक दृष्टिकोण भी शामिल हैं


इंपैक्ट प्लेयर नियम क्या है ? और इस को क्यों लाया गया IPL में 

हर टीम अपने टॉस के बाद playing 11 बनाता है और उसी में से चार या पांच खिलाड़ी अलग से रखता है उसी को हम इंपैक्ट प्लेयर कहते हैं उन सभी खीलाड़ियों में से किसी एक को कभी भी मौका दिया जा सकते हैं और वह खिलाड़ी गेम को बाहर से देखते हैं और बाद में मैदान में आकर खेल को पलट देते हैं इसका यही फायदा होता है कि अगर आपका टीम कभी कमजोर पड़ जए तो आप एक खिलाड़ी को खेलने का मौका दे सकते है सबसे बड़ी बात यह है कि इस खिलाड़ी को आप मैच के शुरुआत में या किसी विकेट गिरने के बाद या ओवर के अंत में कभी भी आप ला सकते हैं  impact player की वजह से आप गेम को शतरंज के जैसा  खेल सकते हैं और इसी का फायदा हर टीम लेता है जीता हुआ मैच  को पलट सकता है इंपैक्ट प्लेयर , इसकी वजह से सबसे ज़्यादा फ़ायदा कमज़ोर टीम को मिलता है अगर आप मैच में हार रहे हो तो आप इस नए खिलाड़ी को लाकर मैच को बड़े आसानी से जीत सकते हैं और अगर अंतिम ओवर में ही आप को बड़े स्कोर बनाने हैं तो आप इसकी मदद से bana सकते


क्या सच में इंपैक्ट प्लेयर के फ़ायदे होते हैं , अगर इम्पैक्ट प्लेयर rule  न होता तो कैसा होता ipl

इस नियम की वजह से आप क्रिकेट को शतरंज के जैसा खेल सकते हैं कप्तान और कोच दोनों मिलकर अपने अनुसार या मैच के अनुसार इंपैक्ट प्लेयर को लाते हैं और गेम को और भी मजेदार बनाते हैं ऐसा नहीं है कि हर बार इंपैक्ट प्लेयर आपका काम कर ही दे कभी-कभी वह भी आउट ऑफ  फॉर्म मे होता है किस वजह से इंपैक्ट प्लेयर का कोई मतलब नहीं बनता इंपैक्ट प्लेयर के आने से मैच का रुख अचानक बदल सकते हैं आपकी टीम को 20 रन की जरूरत है एक ओवर में और आप एक इंपैक्ट लाते  लाते हैं और गेम को आप बड़े आसानी से जीत जाते हैं तो यही काम करते है इंपैक्ट प्लेयर इसे फायदा होता है कि अगर आपकी टीम में किसी भी खिलाड़ी का फॉर्म खराब चल रहा हो तो उसकी भरपाई आप कर सकते है इस नियम के आने की वजह से नए युवा खिलाड़ियों  को बहुत ही ज्यादा मौका मिला है और अपना नाम कमाया है और जैसा कि हमने आपको बताया कि यह नियम आपको हर बार फायदा नहीं देता है यह नियम सिर्फ आईपीएल में चलता है बड़े-बड़े मैच अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप में यह  सब नियम नहीं चलता है तो आपको यह नियम सिर्फ आईपीएल में मौका  देता है अपने नाम को बनाने में बहुत बड़े-बड़े नाम वाले खिलाड़ियों ने  इस नियम का विरोध भी  किया है 


प्लेयर इंपैक्ट प्लेयर रूल जब इतना ही अच्छा है तो बड़े बड़े खिलाड़ी इसके खिलाफ़ क्यों है 

कई बड़े खिलाड़ी ने इस नियम का  विरोध किया है इससे सबसे बड़ा नुकसान ऑलराउंडर का होता है इसके बाद से तो टीम ने सिर्फ बैट्समैन और बॉलर के ऊपर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करते हैं इसकी वजह से आपको भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या के जैसे खिलाड़ी कम देखने को मिलते हैं क्रिकेट हमेशा से 11 खिलाड़ी का गेम रहा है लेकिन इसके वजह से गेम का स्ट्रक्चर खराब हो गया है इसकी वजह से बहुत सारे टीम  को काफी  फायदा भी हुआ है इस नियम के खिलाफ़ होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इसमें सिर्फ़ बैट्समैन या गेंदबाज़ को  मौक़ा मिलता है ऑलराउंडर्स की भूमिका ख़त्म हो जाती और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंपैक्ट प्लेयर का नियम नहीं है इसकी वजह से आप IPL मैच में तो खिलाड़ी को मौक़ा दे रहे हैं लेकिन जब आपकी  देश की बात आयी तो आप वहाँ पें मैच हार जाते हैं यही सब कारणों की वजह से बहूत बड़े बड़े खिलाड़ी इस नियम के खिलाफ़ है 


जब बड़े बड़े खिलाड़ी इस रुल के ख़िलाफ़ फिर भी बीसीसीआई ने इसे जारी रखने का फैसला क्यों किया ?

इसकी वजह से फैंस को और भी आईपीएल देखने का मन करता है और भी अधिक रोमांस पैदा  होता है मैच में और भी दर्शकों की संख्या बढ़ती है इसकी वजह से डिजिटल व्यू और भी बढ़ती है इसकी वजह से बीसीसीआई को और भी पैसा ज्यादा मिलता है इन्हीं सब कारण  की वजह से bcci  इस नियम को कभी  भी बंद नहीं करेगा । Bcci चाहता ही है कि टीम और भी ज्यादा पैसे कमाए ipl से और आईपीएल पूरे विश्व में फेमस हो जाए आईपीएल की वजह से भारत को एक अलग नजर से देखा जाता है की कैसे एक खेल ने पूरी दुनिया का नजरिया अलग बना दिया है ipl अब सिर्फ़ एक टूर्नामेंट नहीं रह गया है है इसको अब पूरी दुनिया की तरफ से ग्लोबल व्यूज मिलते है खेलने और देखने का नजरिया बदल गया है ipl की वजह से इस नियम की वजह से तो  IPL को भर भरकर पैसा मिल रहा है और दर्शकों ipl देखने का मज़ा मिल BCCI को सबसे ज़्यादा मतलब होता है कि कहाँ से और किस कारण से paise बने उन्हें कोई मतलब नहीं होता है कि इसकी वजह से गेम ख़राब हो रहे हैं उन्हें सबसे बड़ा मतलब होता है ipl ko बस fans के द्वारा प्यार मिला और हमें paise देखने को 

निष्कर्ष

इम्पैक्ट प्लेयर नियम ने आईपीएल को एक नया आयाम दिया है। जहां एक ओर यह खेल को अधिक रोमांचक और दर्शकों के लिए आकर्षक बनाता है, वहीं दूसरी ओर यह क्रिकेट की पारंपरिक संरचना और खिलाड़ियों की भूमिकाओं पर सवाल खड़े करता है।बीसीसीआई का 2027 तक इस नियम को जारी रखने का निर्णय यह दर्शाता है कि वह क्रिकेट को केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक विकसित होते मनोरंजन उत्पाद के रूप में देख रहा है। इस निर्णय में आर्थिक लाभ, दर्शकों की पसंद, और लीग की वैश्विक प्रतिस्पर्धा जैसे कई कारक शामिल हैं।हालांकि खिलाड़ियों की आलोचना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन यह भी सच है कि हर नए बदलाव के साथ प्रारंभिक विरोध होता है। आने वाले वर्षों में यह स्पष्ट होगा कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम क्रिकेट के लिए वरदान साबित होता है या एक अस्थायी प्रयोग।अंततः, क्रिकेट का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि वह परंपरा और नवाचार के बीच संतुलन कैसे बनाता है।

Read more: The Impact Player Debate: Why the BCCI decided to keep the Impact Player rule until 2027 despite player criticism.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top